छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
चपले के प्रतिष्ठित नागरिक एवं पूर्व सरपंच स्वर्गीय रताऊ सिंह राठिया जी के दशकर्म कार्यक्रम में छाया विधायक श्री महेश साहू जी अपने सहयोगियों के साथ सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।श्री साहू जी ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री श्याम सुंदर पटेल जी, श्री सोनू हितेश द्विवेदी जी, श्री मनोज राठौर जी, श्री कमलेश गवेल जी, श्री लालू गजानंद राठौर जी, श्री रिंकू महंत जी एवं श्री विक्की महंत जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



