छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
आज दिनांक 03.01.2026 को सड़क सुरक्षा माह-2026 कार्यक्रम के तहत बस स्टैंड बलौदाबाजार के पास यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा आमजनों को यातायात नियमों का सदैव पालन करने हेतु समझाइस दिया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा विशेष रूप से युवा वर्ग को दोपहिया वाहन चालन करते समय सदैव हेलमेट धारण करने हेतु हिदायत दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा हेलमेट का भी वितरण किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूकता पाम्पलेट का वितरण किया गया। साथ ही सड़क मार्ग में चलने वाले समस्त चार पहिया वाहन चालकों को सदैव सीट बेल्ट लगाने के लिए लगातार समझाइस दिया गया।






