छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना समाधान सेल प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 01.01.2026 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर चौकी करहीबाजार की पुलिस टीम द्वारा ग्राम करहीबाजार में घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब ले जाते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचियों से ₹3800 कीमत मूल्य का 38 पाव देशी मसाला शराब एवं अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल क्रमांक CG22 R 2825 जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध चौकी करहीबाजार में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।आरोपियों के नाम1. विरेन्द्र सेन उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम करहीबाजार चौकी करहीबाजार2. राज रात्रे उम्र 19 साल निवासी ग्राम करहीबाजार चौकी करहीबाजार


