छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
प्रार्थी सिक्योरिटी गार्ड भागीरथी यादव अंबुजा सीमेंट प्लांट रवान द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15.10.2025 के करीबन 12:30 बजे आरोपी लक्की वर्मा, योगेश यादव एवं शुभम ध्रुव प्लांट अंदर घुसकर लोहे का चैनल इकट्ठा कर, उसे चोरी करते हुए ले जाने की फिराक में थे, प्रार्थी के ड्यूटी करते हुए वहां पहुंचने पर सभी आरोपी वहां से भाग गए। *फिर कुछ समय पश्चात तीनों आरोपी वहां पर पुनः आए एवं सिक्योरिटी गार्ड को अश्लील गाली गलौज कर, जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ एवं लोहे के धारदार वस्तु से हमला कर सिक्योरिटी गार्ड को चोंट पहुंचाएं है। साथ ही आरोपियों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के मोबाइल फोन को भी छीन लिया गया एवं उसके कवर में रखे ₹4000 को लूट कर भाग गए कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 1002/2025 धारा 109(1),309(4),296,115(2),351(2),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में शामिल तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी करने के लिए अंबुजा प्लांट के अंदर जाना एवं सिक्योरिटी गार्ड के देख लेने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए, उसके साथ मारपीट कर उसे चोट पहुंचाना तथा सिक्योरिटी गार्ड का मोबाइल छीनकर उसमें रखे ₹4000 को लूटकर भाग जाना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में तीनों आरोपियों को आज दिनांक 19.10.2025 को भी विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के साथ प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।आरोपियों के नाम 1. लक्की वर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम भद्रापाली थाना सिटी कोतवाली 2. योगेश यादव उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भद्रापाली थाना सिटी कोतवाली 3. शुभम ध्रुव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भद्रापाली थाना सिटी कोतवाली


