छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज चैनल

प्रधान संपादक
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा आज दिनांक 22.09.2025 को सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए जग सिंह ठाकुर, ईश्वर टोप्पो, गोकुल पटेल एवं श्रवण नेताम के कंधे पर दो-स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया। वर्तमान में उप निरीक्षक जगसिंह ठाकुर थाना लवन, ईश्वर टोप्पो थाना भाटापारा ग्रामीण, गोकुल पटेल प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र निपनिया एवं श्रवण नेताम थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ होकर अपनी सेवाएं दे रहे है। इस दौरान पदोन्नति कार्यक्रम में श्री राजेश श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती रीना कुजूर, श्रीमती सी.तिर्की एवं योगिताबाली खापर्डे, स्टेनो मनीष चौबे सहित पुलिस कार्यालय के स्टाफ तथा उपनिरीक्षक जग सिंह ठाकुर, ईश्वर टोप्पो, गोकुल पटेल एवं श्रवण नेताम के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।




