छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
प्रार्थी सोहन सिंह मैनेजर श्वेता एग्रो फार्म कॉलोनी ग्राम कामता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 07.09.2025 को रात्रि में श्वेता एग्रो फार्म की दो ट्रैक्टर में एक हाइड्रा वाहन फॉर्म बाउंड्री वालों के अंदर खड़ी थी। दिनांक 08.09.2025 के सुबह 07:00 बजे जाकर देखा तो तीनों वाहनों में बैटरी नहीं था। किसी अज्ञात चोर द्वारा स्वेता एग्रो फार्म के बाउंड्री अंदर घुसकर हाइड्रा एवं ट्रैक्टर से कुल 03 नग बैटरी कीमती ₹15000 को चोरी कर लिया गया था। कि रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध र. 504/2025 धारा 331(4),303(2) बीएनएस का प्रकरण पर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बैटरी चोरी करने वाले आरोपियों के संबंध में पता तलाश प्रारंभ किया गया। साथ ही मूखबिरों के माध्यम से भी अज्ञात आरोपियों के संबंध में पतासाजी की जा रही थी। कि इसी बीच पुलिस द्वारा मामले में चार संदेहियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा श्वेता एग्रो फार्म ग्राम कामता की बाउंड्री वाल से कूदकर उक्त तीनों वाहनों से 03 नग बैटरी चोरी करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में आरोपियों से चोरी का एक नग बैटरी एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। कि प्रकरण में सभी 04 आरोपियों को आज दिनांक 18.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपियों के नाम1. त्रिलोचन उर्फ बग्गा यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम पौसरी थाना सिमगा2. निखिल यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम पौसरी थाना सिमगा3. महेश यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम पौसरी थाना सिमगा4. रतन यादव उम्र 25 साल निवासी ग्राम पौसरी थाना सिमगा

