छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

जागरूकता शिविर में जानकारी दिया गया कि कॉल पर किसी के साथ कोई ओटीपी और बैंक विवरण साझा न करें। सत्यापन के बिना कोई भी ऐप डाउनलोड न करें और न उनमें पैसा भेजे। पुलिस और सीबीआई या अन्य एजेंसियां कभी किसी को कॉल नहीं करेंगी और न ही किसी को ऑनलाइन (डिजिटल अरेस्ट) गिरफ्तार करेगी।डिजिटल गिरफ्तारी से सुरक्षित रहें। अगर कोई भी खुद को पुलिस, सीबीआई बताकर कॉल करता है तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं । अजनबियों से वीडियो कॉल स्वीकार न करें और नंबरों को सत्यापित करें। कभी भी किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें जो रैंडम नंबरों से आता हो। युवाओं को अपने बैंक खाते को किराए पर देकर आसान पैसे के जाल में न फंसने दें, क्योकि आने वाला पैसा विभिन्न साइबर अपराधों से है।शाला के छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों को सोशल मीडिया पर अपनी गोपनीय जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतने के लिए बताया गया तथा यातायात के नियम के संबंध में बताया गया कार्यक्रम मे लगभग 150 छात्र/छात्रायें 15 शिक्षकगण तथा पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे



