छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
नवीन अमलीडीह में साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने उपस्थित ग्रामीणों एवं युवाओं को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों की जानकारी दी तथा ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, फिशिंग कॉल, फर्जी लिंक और ओटीपी धोखाधड़ी अज्ञात नंबर से आने वाले कॉल या मैसेज पर विश्वास न करें, किसी के साथ अपने बैंक अकाउंट या ओटीपी साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें।इस जागरूकता अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सभी ने साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस अभियान में आर ठाकुर, प्र.आर सुजीत तंबोली, कमलेश ठाकुर साइबर वॉलिंटियर प्रभारी आशीष पटेल, साइबर क्राइम से प्रशांत पटेल, , जवाहिर प्रधान, सभी ग्रामवासी उपस्थित थे ।



