छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली एवं हथबंद की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12.09.2025 को सायं के समय क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी के पास अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले, सडक मार्ग के किनारे स्थित होटल, ढाबा, ठेला आदि में पीने, बैठने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले तथा सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब पीने वाले कुल 08 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है। पकड़े गए सभी 08 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है। आरोपियों के नाम1. फिरत चिमनानी उम्र 43 साल निवासी पुरानी बस्ती बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली 2. दुर्गेश यादव उम्र 44 साल निवासी रिसदा रोड बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली 3. परमेश्वर धृतलहरे उम्र 38 साल निवासी ग्राम रसेडी थाना सिटी कोतवाली 4. समीर रात्रे उम्र 20 साल निवासी ग्राम अमेरा थाना पलारी 5. आदित्य टंडन उम्र 22 साल निवासी मिशन परसाभदेर बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली 6. सूरज पटेल उम्र 25 साल निवासी रायपुर रोड बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली 7. इब्राहिम उम्र 38 साल निवासी वार्ड नंबर 11 बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली 8. अजय बांधे उम्र 33 साल निवासी ग्राम हथबंद थाना हथबंद


