छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
ग्राम कुम्हारी पंचायत भवन में आज एक विशेष साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बढ़ते हुए साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक करना था।अभियान के दौरान विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार साइबर ठग फोन कॉल, फर्जी मैसेज, लिंक और सोशल मीडिया के माध्यम से भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कभी भी अज्ञात कॉल पर बैंक अकाउंट डिटेल्स, पासवर्ड या ओटीपी साझा न करें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में इसकी सूचना दें।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को डिजिटल सुरक्षित व्यवहार अपनाने, मजबूत पासवर्ड बनाने, दो-स्तरीय सुरक्षा (Two Factor Authentication) का उपयोग करने और जागरूक नागरिक बनने का संकल्प दिलाया गया।ग्राम पंचायत भवन में हुए इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसी जागरूकता गतिविधियां समय-समय पर आयोजित होती रहनी चाहिए । इस अभियान में एस आर ठाकुर, प्र.आर सुजीत तंबोली , कमलेश ठाकुर साइबर वालिंटियर प्रभारी आशीष पटेल, साइबर क्राइम टीम प्रशांत पटेल, साइबर वॉलिंटियर टेकराम कोसले, जवाहिर प्रधान सभी ग्रामवासी उपस्थित थे ।




