छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

कसडोल/बलौदाबाजार।नगर में विकास को नई दिशा देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस क्रम में मां कर्मा माता चौक में अध्यक्ष निधि अंतर्गत ₹10 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। साथ ही साहू समाज परिसर में अधोसंरचना मद अंतर्गत ₹5 लाख की राशि से पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भी विधिवत भूमि पूजन किया गया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने कहा कि कसडोल के समग्र विकास, सौंदर्यीकरण एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा तथा जनहित के कार्य लगातार जारी रहेंगे।उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से मां कर्मा चौक का स्वरूप आकर्षक और व्यवस्थित होगा, वहीं साहू समाज परिसर में आवागमन एवं अन्य व्यवस्थाएं बेहतर होंगी, जिससे आमजन को सुविधा मिलेगी।भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत सभापति रामा धीवर, पार्षद भानुप्रताप साहू, संजय साहू, भगवती साहू, नगर साहू संघ के अध्यक्ष गुनीराम साहू, पं. भूषण दुबे, अजय साहू, नगर पंचायत इंजीनियर आशीष अग्रवाल, कर्मचारी छोटू साहू, मोहन पाठक, मनोज पाठक सहित समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। उपस्थित सभी जनों ने इन विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसे नगर के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।




