छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
कुरूद/धमतरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिर्री में आयोजित होने वाले आगामी “गुरु-शिष्य स्नेह सम्मेलन व सम्मान समारोह” को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। शनिवार, 27 दिसंबर 2025 को विद्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि शा.उ.मा.वि. के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों के पूर्व छात्रों को सक्रिय किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक गांव के लिए विशेष ‘प्रभारी’ नियुक्त किए गए हैं। इन प्रभारियों की मुख्य जिम्मेदारी अपने क्षेत्र के शत-प्रतिशत पूर्व छात्रों का पंजीयन सुनिश्चित करना होगी।पुरानी यादें होंगी ताजा बैच वाइज लगेंगे फ्लेक्स इस सम्मेलन का मुख्य आकर्षण ‘बैच वाइज’ फ्लेक्स प्रदर्शनी होगी। आयोजन समिति ने प्रस्ताव रखा है कि प्रत्येक बैच के विद्यार्थी अपने समय की यादों और तस्वीरों के साथ अपना फिजिकल फ्लेक्स कार्यक्रम स्थल पर लगा सकते हैं। इसके साथ ही डिजिटल फ्लेक्स की सुविधा भी दी गई है, जिन्हें समारोह के दौरान बड़े डिस्प्ले बोर्ड पर दिखाया जाएगा। प्रत्येक बैच से एक ‘लीडर’ चुना जा रहा है जो अपने साथियों से संपर्क कर फोटो और पंजीयन का समन्वय करेगा।समितियों का हुआ गठन सफल व्यवस्थापन हेतु पंजीयन, भोजन, स्वागत और मंच संचालन के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। सचिव रोहित साहू और कोषाध्यक्ष सुरेश सार्वा ने बताया कि सभी पूर्व विद्यार्थियों में इस मिलन समारोह को लेकर भारी उत्साह है और यह आयोजन क्षेत्र के लिए एक मिसाल बनेगा।इस उच्च स्तरीय बैठक में शिक्षा, प्रशासन और कानून जगत से जुड़े क्षेत्र के प्रबुद्ध जन शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी प्राचार्य रोहित साहू, पूर्व प्राचार्य सरोज साहू, आत्माराम साहू (प्राचार्य मगरलोड), बी.आर. रात्रे (प्राचार्य दर्रा), नीलकमल साहू, और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं व्याख्याता, आयकर अधिकारी तूमन साहू, आरटीओ अधिकारी हिंच्छा विश्वकर्मा, अधिवक्ता थानेश्वर तारक, शाला विकास समिति अध्यक्ष सीतेश्वर सिन्हा, सरपंच अछोटी पूरन धितलहरे सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र, डॉक्टर और समाजसेवी उपस्थित रहे।


