छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में दीपावली पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अंवैधानिक कार्यों में लिप्त एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। साथ ही विजिबल पुलिसिंग के तहत भीडभाड वाले क्षेत्र, मार्केट एरिया, सराफा बाजार आदि में पुलिस की पेट्रोलिंग लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 18.10.2025 को चौकी करहीबाजार पुलिस द्वारा ग्राम रामपुर में अपने किराना दुकान में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से फटाका विक्रय करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोपी से ₹37,560 कीमत मूल्य का 25 किलोग्राम मात्रा का फटाका विधिवत जप्त किया गया है। सांथ ही प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 1015/2025 धारा विस्फोटक अधिनियम 1984 की धारा 09(ख) के तहत अपराध पंजीबध्द करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।आरोपी- शेरसिंग जगत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर चौकी करहीबाजार

